फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Masjid Case: वजूखाना और शौचालय को शिफ्ट करने की कोर्ट से मांग, शिवलिंग के आसपास की जगह तोड़ने के लिए आवेदन

Tue, 17 May 2022 02:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

याचिकर्ता महिलाओं में रेखा पाठक व अन्य ने कोर्ट में एक आवेदन देकर न्यायालय से शिवलिंग मिलने के आसपास की जगह को तोड़ने की मांग की है, जिससे इसके बारे में और जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी परिसर में सर्वे की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब सरकारी वकील ने वजूखाना और शौचालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग न्यायालय से की है। इसके साथ ही मछलियों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।

विज्ञापन


उधर, याचिकर्ता महिलाओं में रेखा पाठक व अन्य ने कोर्ट में एक आवेदन देकर न्यायालय से शिवलिंग मिलने के आसपास की जगह को तोड़ने की मांग की है, जिससे इसके बारे में और जानकारी मिल सके। वहीं, तीन दिन तक जो सर्वे की कार्रवाई हुई है, उसकी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए स्पेशल कोर्ट कमिश्नर ने न्यायालय से दो दिन का और समय मांगा है।

पिछले तीन दिन तक न्यायालय के आदेश पर चले सर्वे के दौरान कोर्ट कमिश्नर सहित टीम के सदस्यों ने परिसर में तहखाने की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी भी कराई। इस दौरान वजूखाने के पास शिवलिंग मिलने की जानकारी के बाद न्यायालय के आदेश पर उस जगह पर 9 ताले लगाकर सील करा दिया गया है। वहां सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें