फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में सात अगस्त तक मोबाइल प्रतिबंधित, ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के कारण फैसला

Thu, 03 Aug 2023 10:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी में सर्वे के मद्देनजर जिले की पुलिस और प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट पर है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में शुक्रवार से सात अगस्त तक मोबाइल के साथ प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम में शुक्रवार से सात अगस्त तक मोबाइल के साथ प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा है कि श्रद्धालु मोबाइल फोन घर छोड़कर आएं। विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करके जाएं।

विज्ञापन


दरअसल, विश्वनाथ मंदिर से ही ज्ञानवापी परिसर सटा है। शुक्रवार सुबह सात बजे से सर्वे शुरू होगा। सतर्कता को ध्यान में रखकर ही पुलिस ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित किया है। पुलिस का कहना है कि सर्वे की फोटो सार्वजनिक होने से विवाद पैदा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी में कल सुबह सात बजे से ASI शुरू करेगा सर्वे, बनारस में हाई अलर्ट, सोशल मीडिया की निगरानी

पुलिस और प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट पर

ज्ञानवापी में सर्वे के मद्देनजर जिले की पुलिस और प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट पर है। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि अदालत के आदेश का पालन कराया जाएगा। एएसआई टीम का सर्वे में हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने गुरुवार को ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने करीब तीन घंटे तक सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने की रणनीति बनाई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सर्वे में किसी तरह का व्यवधान नहीं आएगा। हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। ज्ञानवापी के आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें