फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी प्रकरण: लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ मामले में एएसआई ने मांगी आदेश की प्रति, कोर्ट में आवेदन देकर किया अनुरोध

Sat, 06 Jan 2024 01:36 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ वाद में एएसआई ने कोर्ट में आवेदन देकर आदेश की प्रति मांगी है। जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में एएसआई को ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट 19 जनवरी से पहले कोर्ट में पेश करने को कहा था। इसी की कॉपी एएसआई के अधिवक्ता ने मांगी है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी से जुड़े वर्ष 1991 के प्राचीन मूर्ति स्वयंभू लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ वाद में सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में एएसआई की तरफ से स्टैंडिंग गवर्निंग काउंसिल अमित श्रीवास्तव ने आवेदन देकर गुरुवार को पारित आदेश की प्रति देने का कोर्ट से अनुरोध किया।

विज्ञापन


गुरुवार को कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के क्रम में एएसआई को ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट 19 जनवरी के पूर्व कोर्ट में दाखिल करने का आदेश दिया था। एएसआई के अधिवक्ता ने इसी आदेश की प्रति पाने के लिए शुक्रवार को कोर्ट में आवेदन दिया। 

आवेदन को कोर्ट ने मंजूर करते हुए आदेश की प्रति दिए जाने का आदेश दिया। उधर, लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी की तरफ से शपथ पत्र के साथ आवेदन देकर आपत्ति भी दाखिल की गई है। उस पर 19 जनवरी को ही सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें