वाराणसी। ज्ञानवापी मामले में दाखिल पुनरीक्षण याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। यह याचिका 1991 में नए मंदिर बनाने और हिंदुओं को पूजा का अधिकार देने के मुकदमे से संबंधित है। सोमवार को विशेष न्यायाधीश द्वितीय पूनम पाठक के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी।
मुकदमे के वादी हरिहर पांडेय के निधन के बाद उनकी तीन पुत्रियों ने पक्षकार बनने की अपील की थी। मणिकुंतला तिवारी, नीलिमा मिश्रा और रेनू पांडेय ने वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने का भी अनुरोध किया था। सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) की अदालत ने 11 जुलाई 2025 को उनका प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया था। यह आदेश पोषणीयता के आधार पर दिया गया था। तीनों बहनों ने इस आदेश के खिलाफ पुनरीक्षण याचिका दायर की है। इसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश द्वितीय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) की अदालत में चल रही है।
यह मुकदमा ज्ञानवापी में नए मंदिर बनाने और हिंदुओं को पूजा का अधिकार देने के लिए 1991 में दाखिल किया गया था। सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) द्वारा पारित आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई हुई थी। अदालत ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के वकील को पक्ष रखने का अवसर दिया था। इसके लिए दो नवंबर की तिथि तय की गई थी।