फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी में पूजा पर अड़े स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 108 घंटे बाद खत्म किया अनशन, अब चलाएंगे देशव्यापी अभियान

Wed, 08 Jun 2022 09:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ज्ञानवापी में पूजन-अर्चन के लिए शुरू किया गया अनशन 108 घंटे बाद बुधवार सुबह खत्म कर दिया। अनशन के दौरान उनका वजन पांच किलो 400 ग्राम कम हुआ है।
 
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद स्थित वजूखाने में मिले शिवलिंग की पूजा की मांग पर अड़े स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 108 घंटे बाद बुधवार सुबह अपना अनशन समाप्त कर दिया। ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का पत्र मिलने के साथ ही काञ्ची मठ के महाराज के निवेदन पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अनशन खत्म किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान आदि विश्वेश्वर की पादुकाओं का प्रतीक पूजन श्रीविद्यामठ में करके अपने 108 घंटे की निर्जल तपस्या को खत्म किया। अब वह गुरु आज्ञानुसार भगवान आदि विश्वेश्वर के भव्य मंदिर निर्माण के लिए देशव्यापी अभियान चलाएंगे। 

शनिवार सुबह से शुरू किया था अनशन
इस अन्न-जल-त्याग तपस्या के दौरान उनका वजन पांच किलो 400 ग्राम घट गया है।  बता दें, कि ज्ञानवापी में मिले तथाकथित शिवलिंग की पूजा के लिए जाने का प्रयास करने पर प्रशासन द्वारा रोकने से क्षुब्ध होकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से अन्न-जल त्याग दिया था।  

विज्ञापन

कल कहा था- नहीं खत्म करेंगे अनशन

अयोध्या के संत जीयर स्वामी ने मंगलवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में मंगलवार सुबह अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने ज्ञानवापी नंदी का पूजन करने का हवाला देते हुए अनशन खत्म करने की अपील की, लेकिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपनी मांगों पर अड़े रहे। 

अयोध्या से पधारे जीयर स्वामी और अविमुक्तेश्वरनंद के बीच करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता बेनतीजा खत्म हुई। अनशन पर बैठे संत ने कहा कि जब तक ज्ञानवापी में पूजन-अर्चन नहीं कर लेते अनशन खत्म नहीं होगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि प्रशासन उनसे सीधे वार्ता करने से कतरा रहा है। आरोप लगाया कि प्रशासन सिर्फ एक पक्ष की सुन रहा है। हिंदू वादी सरकार होने के बावजूद हिंदुओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। 
विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने डीएम पर लगाया कोर्ट के आदेश की अवमानना का आरोप

ज्ञानवापी में शिवलिंग की पूजा आराधना करने से रोके जाने के बाद अन्न जल त्याग केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को कहा था कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह परमधर्म सेना का गठन करेंगे। इसके साथ ही 11 लाख से अधिक साधु संतों को भी जुटाएंगे।  

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जिलाधिकारी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या करने का आरोप लगाया।  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जिस प्रकार जिलाधिकारी ने पूर्व में मेरे पत्रों का तुरंत जवाब दिया, उसी तरह का जवाब देना चाहिए। चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब नहीं मिला तो अवमानना का केस भी दायर करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें