हिंदू पक्ष भी मध्यस्थता के पक्ष में नहीं
सुलह-समझौत से मामले का हल निकालने के पक्ष में हिंदू पक्ष भी नहीं है। ज्ञानवापी मामले की मुख्य वादिनी और पैरोकार भी असहमत हैं। वादिनी लक्ष्मी देवी ने कहा कि वह किसी भी तरह के समझौते या मध्यस्थता के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने साक्ष्यों का हवाला देते हुए कहा कि हिंदू पक्ष भी बीच का रास्ता नहीं चाहता है। पूरी ज्ञानवापी भूमि पर मंदिर का अधिकार मिलना चाहिए।