ज्ञानवापी पर विवादित टिप्पणी के मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य के खिलाफ सुनवाई अब 26 फरवरी को होगी। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर याचिदा दायर की गई है।
ज्ञानवापी में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग जैसी आकृति को लेकर विवादित टिप्पणी करने और वजूस्थल के पास गंदगी करने के मामले में अगली तारीख 26 फरवरी तय कर दी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर दाखिल निगरानी याचिका पर शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश नवम विनोद कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई।
निगरानीकर्ता अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने दाखिल निगरानी को स्वीकार करने का अनुरोध करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोर्ट में समय की कमी के कारण अन्य पक्षकारों की तरफ से अभी दलील नहीं पेश की जा सकी। अदालत ने इन परिस्थितियों में सुनवाई की अगली तारीख 26 फरवरी नियत कर दी।