फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: शिवलिंग की पूजा-पाठ मामले पर सुनवाई पूरी, आपत्ति दाखिल करने के लिए 29 नवंबर की तिथि नियत की

Fri, 28 Oct 2022 02:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी की अदालत में अविमुक्तेश्वर की पूजन-अर्चना की मांग के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। इस मामले में सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट (सीनियर डिवीजन) महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में भगवान अविमुक्तेश्वर आदि की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर यह सुनवाई हुई।  
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी मामले में शुक्रवार को अदालत में एक प्रकरण की सुनवाई हुई। वाराणसी की अदालत में अविमुक्तेश्वर की पूजन-अर्चना की मांग के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। इस मामले में सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट (सीनियर डिवीजन) महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में भगवान अविमुक्तेश्वर आदि की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर यह सुनवाई हुई।  
विज्ञापन

 महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने वाद के सुनवाई की अगली तारीख 29 नवंबर नियत कर दी है। कोर्ट में डीएम, पुलिस आयुक्त और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से वाद की कापी आपत्ति के लिए वादी से मांगी गई। जिस पर दिल्ली निवासी वादी पक्ष  के अधिवक्ता मंगला प्रसाद पाठक और अभिषेक पाठक ने वाद की प्रति देने से इनकार कर दिया कहा कि नोटिस भी तामील है और रजिस्ट्री भी गई है।  ऐसे में इन पक्षकारो को वाद की प्रति प्राप्त हो गई। अदालत ने इन परिस्थितियों में आपत्ति दाखिल दाखिल करने के लिए 29 नवम्बर की तिथि नियत कर दी। इस वाद में आदि विश्वेश्वर भगवान के रूप में मिले शिवलिंग के पूजा पाठ राग भोग की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें