फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी प्रकरण: कथित शिवलिंग के पास वजू करने और भड़काऊ बयानबाजी पर सुनवाई टली, 28 सितंबर की तारीख दी

Tue, 27 Sep 2022 05:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में मिले कथित शिवलिंग के पास वजू करने और नेताओं की बयानबाजी को लेकर एसीजेएम पंचम एमपी/एमएलए उज्ज्वल उपाध्याय की अदालत में मंगलवार को सुनवाई टल गई।
विज्ञापन
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में मिले कथित शिवलिंग के पास वजू करने और शिवलिंग को लेकर भड़काऊ बयान देने,हिंदुओ की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग संबंधी अर्जी पर सुनवाई टल गई। 
विज्ञापन

मंगलवार को एसीजेएम पंचम एमपी/एमएलए उज्ज्वल उपाध्याय की कोर्ट में होने वाली सुनवाई पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण टल गई। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण प्रकरण लिंक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुआ लेकिन मामले के आरोपी एमपी व एमएलए के होने के कारण सम्बंधित एमपी एमएलए कोर्ट में ही सुनवाई के लिए अदालत ने बुधवार 28 सितंबर की तिथि नियत कर दी। यह वाद वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर पाण्डेय की तरफ से  दाखिल किया गया है जिस पर अभी पोषणीयता के बिंदु पर सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें