फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के मामले में 16 अप्रैल को होगी सुनवाई, इस वजह से पड़ी अगली तारीख

Tue, 09 Apr 2024 05:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद में लोहता के मुख्तार अहमद को पक्षकर बनाए जाने के मुद्दे पर अभी लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी पक्ष रख रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी से संबंधित वर्ष 1991 के प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद की सुनवाई पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण मंगलवार को नहीं हो सकी। मामले की सुनवाई की अगली तिथि 16 अप्रैल नियत की गई है। 

विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट में मंगलवार को लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद की सुनवाई होनी थी। इस वाद में लोहता के मुख्तार अहमद को पक्षकर बनाए जाने के मुद्दे पर अभी लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी पक्ष रख रहे हैं। 

इस आवेदन के निस्तारण के बाद ज्ञानवापी में मिली शिवलिंग जैसी आकृति व सील एरिया, बंद तहखानों व खंडहरों का जीपीआर तकनीक से एएसआई द्वारा सर्वे किए जाने के लिए वादमित्र की तरफ से दिए गए आवेदन पर सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें