फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी से संबंधित पांच प्रकरण की टली सुनवाई, अलग-अलग तिथियों पर पड़ी अगली तारीख

Tue, 27 Feb 2024 02:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ज्ञानवापी से संबंधित पांच प्रकरण में सुनवाई टल गई है। सभी मामलों में अलग- अलग तिथियों पर सुनवाई की अगली तारीख पड़ी है। इस दौरान सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग जैसी आकृति के पूजा-पाठ और राग-भोग के लिए दाखिल अर्जेंट वाद की पत्रावली आदेश के लिए सुरक्षित कर ली। 
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी से संबंधित पांच प्रकरण की सुनवाई सोमवार को टल गई। अब मामलों की सुनवाई अलग-अलग तिथियों पर होगी। एक मामले में आदेश की पत्रावली सुरक्षित की गई है।

विज्ञापन


प्रभारी जिला जज अनिल कुमार की अदालत में लॉर्ड आदि विश्वेश्वर विराजमान वाद की वाद मित्र अनुष्का तिवारी और इंदू तिवारी की तरफ से दिए गए ट्रांसफर आवेदन पर चार मार्च को सुनवाई होगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग जैसी आकृति के पूजा-पाठ और राग-भोग के लिए दाखिल अर्जेंट वाद की पत्रावली आदेश के लिए सुरक्षित कर ली। 

मुश्ताक अहमद की तरफ से दाखिल वाद में हिंदू पक्ष को पक्षकार बनाए जाने के आदेश के खिलाफ दाखिल निगरानी याचिका पर अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम की अदालत में अब छह मार्च को सुनवाई होगी। मां शृंगार गौरी वाद की वादिनी राखी सिंह की तरफ से ज्ञानवापी स्थित संपूर्ण परिसर हिंदू पक्ष को सौंपे जाने के वाद की पोषणीयता को लेकर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से दाखिल निगरानी याचिका पर जिला जज की अदालत में 18 मार्च को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य के खिलाफ विवादित बयानबाजी को लेकर अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय की ओर से दाखिल निगरानी याचिका पर अपर सत्र न्यायाधीश नवम के अवकाश पर रहने के कारण अब दो मार्च को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें