वाराणसी में प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वर से जुड़े ज्ञानवापी मामले में सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से दाखिल अलग-अलग निगरानी याचिकाओं की सुनवाई अब एक साथ होगी।
जिला जज यूसी शर्मा के इस आदेश के बाद सुनवाई की अगली तारीख एक दिसंबर नियत की गई है। दोनों निगरानी याचिकाओं में कहा गया है कि ज्ञानवापी मामले की सुनवाई का अधिकार यहां की अवर अदालत को न होकर सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ को है।
वहीं, अवर अदालत में भगवान विश्वेश्वर की तरफ से वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी और अमरनाथ शर्मा ने आवेदन देकर ज्ञानवापी परिसर के पुरातात्विक सर्वेक्षण और पूजापाठ की अनुमति मांगी थी। इसी के खिलाफ दोनों निगरानी याचिका जिला जज की अदालत में दाखिल की गई है।