फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की खरीदारी पर सावधान, मास्क न लगाने और सामाजिक दूरी का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

Thu, 12 Nov 2020 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
शहर में मार्च करते डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में दीपावली और धनतेरस को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जिला अधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने बाजार एवं शहर के विभिन्न इलाकों में रूट मार्च किया। इस दौरान दुकानदारों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को कहा।

विज्ञापन

दुकानदार व ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए कहा। इसकी अनिवार्यता पर विशेष बल दिया गया। रूट मार्च के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने लाउडस्पीकर से इस बात को बताया कि सभी दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ही ग्राहकों को सामान दिया जाए।

 

वहीं, आजमगढ़ जिले में धनतेरस के दिन शहर के बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 6 बजे से ही बर्तन बाजार सज के तैयार हो गया था। बाजार में खरीदारों की भीड़ को देख व्यापारियों में काफी उत्साह का माहौल है। बर्तन के साथ ही सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक ,ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन



विज्ञापन


दुकानदार व कर्मचारी भी बिना मास्क नहीं रहेंगे। हर बड़ी और छोटी दुकानों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ग्राहकों को भी बिना मास्क के कोई सामान न दें। सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य है। ऐसा न करने पर संबंधित दुकानदार एवं ग्राहकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें