फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाहुबली विधायक विजय मिश्र का नहीं बन पाया रिमांड, जानें कहां फंसा पेंच

Mon, 28 Dec 2020 05:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र का चार मामलों में रिमांड नहीं बन सका है। यही कारण है कि सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में चार्जशीट दाखिल करने में पेंच फंस गया है।

विज्ञापन

रिश्तेदार की संपत्ति पर कब्जा को लेकर विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी और एमएलसी रामलली मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा सामूहिक दुष्कर्म सहित छह मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।


विधायक अभी आगरा जेल में बंद हैं, जबकि उनकी पत्नी फिलहाल अंतरिम जमानत पर बाहर हैं और बेटा फरार है। नियम के अनुसार, रिमांड बनने के बाद ही किसी मामले में चार्जशीट कोर्ट में भेजी जाती है।
विज्ञापन


रिश्तेदार की संपत्ति पर कब्जा करने के मामले में आरोप पत्र कोर्ट में भेजा जा चुका है। सामूहिक दुष्कर्म, कौलापुर प्रधान के लेटर पैड, सीमा मिश्रा पर दर्ज केस आदि मामले शामिल है, जिसमें चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करनी है।

विज्ञापन

विवेचक की ओर से न्यायिक रिमांड पर लेने लिए अर्जी भी नहीं दी जा सकी है। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि इस मामले में सीजेएम से बात की जाएगी। अब अगले साल ही रिमांड लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें