फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रधान सरदार जसबीर सिंह सब्बरवाल का निधन,  दिल्ली से वाराणसी आएगा पार्थिव शरीर, मणिकर्णिका पर होगा अंतिम संस्कार

Sun, 02 May 2021 09:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

गुरुद्वारा के प्रधान सरदार जसबीर सिंह सब्बरवाल का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को दिल्ली से वाराणसी आएगा और अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर होगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि सरदार जसबीर सिंह का पार्थिव शरीर चार बजे सुबह सिगरा स्थित आवास पर आएगा। वहां से छह बजे सुबह पार्थिव शरीर को गुरुद्वारा गुरुबाग ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


वहां से मणिकर्णिका घाट के लिए प्रस्थान किया जाएगा। वह अपनी पीछे पत्नी गीता सब्बरवाल, दो पुत्र करन सिंह सब्बरवाल, प्रबजोत सिंह सब्बरवाल तथा पुत्री डॉ. साहिबा सेठी को छोड़ गए हैं। वह लंबे समय से गुरुद्वारा गुरुबाग में अध्यक्ष पद पर रहे। उन्होंने गुरुद्वारा और गुरुनानक स्कूल के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने शहर में हर आपदा में सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। उनके निधन से लोग मर्माहत हैं। नीचीबाग गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई रंजीत सिंह एवं ग्रंथी भाई धर्मवीर सिंह ने उनकी आत्मा की शांति के लिए गुरुद्वारे में अरदास की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें