फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Purnima 2026: काशी में 250 मुस्लिम परिवारों ने ली दीक्षा, गुरु को तिलक लगाया और उतारी आरती

Wed, 29 Jul 2026 01:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आस्था और सामाजिक सौहार्द की अनोखी मिसाल देखने को मिली। पातालपुरी मठ में मुस्लिम लोगों ने गुरु दीक्षा ली। 
विज्ञापन
सतुआ बाबा आश्रम में गुरु मंत्र देते महंत संतोष दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु पूर्णिमा पर पातालपुरी मठ में गुरु-शिष्य परंपरा का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। 250 से ज्यादा मुस्लिम और 100 से ज्यादा आदिवासियों ने मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य से दीक्षा ली। उन्हें तिलक लगाया गया और फिर उनकी विधिवत आरती उतारी गई। शिष्यों ने गुरु के चरण स्पर्श किए और उनका आशीर्वाद लिया। पूर्वांचल के पांच जिलों से मुस्लिम परिवार पहुंचे थे। इसमें 20 से ज्यादा महिलाएं रहीं।

मुस्लिम समाज के लोग जाकिर पांडेय और अफरोज पांडेय के नेतृत्व में बालक देवाचार्य से दीक्षा लेने पहुंचे थे। जगद्गुरु बालक देवाचार्य ने सभी शिष्यों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके हजारों शिष्य मुसलमान हैं। ये शिष्य कई पीढ़ियों से रामानंदी संप्रदाय के अनुयायी हैं। छुआछूत और भेदभाव को मिटाकर सभी को एक करना ही गुरु का काम है। भारतीय संस्कृति किसी तरह के भेद को स्वीकार नहीं करती। उन्होंने कहा कि रामपंथ सभी लोगों को स्वीकार्यता प्रदान करता है।
विज्ञापन




रामपंथ के पंथाचार्य राजीव श्रीगुरु ने कहा कि मुस्लिम समाज भी अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक हो रहा है। इससे हिंदू और मुसलमान एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर और बनारस के मुस्लिम परिवार और सोनभद्र से आदिवासी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दलित विचारक ज्ञान प्रकाश, आदिवासियों के धर्मगुरु द्वारिका प्रसाद और मुस्लिमों के सामाजिक नेता नौशाद अहमद दूबे ने जगद्गुरु बालक देवाचार्य को रामनामी दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूजन में प्रभु रामदास, जगदीश्वर दास, अर्चना भारतवंशी, नजमा परवीन, नाजनीन अंसारी, मृदुला जायसवाल, कलीम, लियाकत, गुलाब अली, आफताब आलम, सलीम अंसारी, अब्दुल्ला दूबे आदि रहे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें