फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gupt Navratri 2025: घट स्थापना के साथ कल से शुरू होगा गुप्त नवरात्र, जानें- दुर्गा सप्तशती के पाठ का महत्व

Wed, 25 Jun 2025 01:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Gupt Navratri 2025: कल से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहा है। इस दौरान श्रद्धालु अपने घरों में घट स्थापना कर नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा और आराधना करेंगे।
विज्ञापन
कलश पूजा - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 26 जून से शुरू हो रहा है। श्रद्धालु घरों में घट स्थापना के साथ नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा और आराधना करेंगे। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर दुर्गासप्तशती का पाठ करेंगे। नौ दिनों तक कन्याओं की भी पूजा होगी।

विज्ञापन


सनातन धर्म में नवरात्र का पर्व श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। वर्ष में चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ मास में चार नवरात्र का पर्व आता है। चैत्र और अश्विन नवरात्र प्रगट है, जबकि दो गुप्त नवरात्र होते हैं। इस नवरात्र पर भी श्रद्धालु पूजा और आराधना करते हैं।

आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस नवरात्र में केवल मां दुर्गा के नाम से घट स्थापना की जाएगी। अभिजित मुहूर्त अपराह्न 11:54 से मध्याह्न 12:28 बजे तक है। सर्वश्रेष्ठ घट स्थापना मुहूर्त शाम चार बजे से 6:11 बजे तक है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; IIT BHU Research: आईआईटी का सेंसर बताएगा हड्डी का कैंसर, स्मार्टफोन से भी होगी जांच; यूके में प्रकाशित हुआ शोध
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सप्तशती पाठ व जप-देवी पूजन में दुर्गा सप्तशती के पाठ का बहुत महत्व है। नवरात्र के नौ दिनों तक श्रद्धालु दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। देवी मंत्र का जप यथाशक्ति अवश्य करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें