फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रिंग सेरेमनी में चली गोली, 11 दिन बाद युवक की मौत, पुलिस को नहीं दी गई जानकारी

Fri, 07 Aug 2026 01:37 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में रिंग सेरेमनी में गोली चली। घटना के 11 दिन बाद युवक की मौत हो गई। हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं दी गई। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार के विश्वनाथ लॉन में 26 जुलाई को रिंग सेरेमनी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से घायल 22 साल के सौरभ सेठ की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के 11 दिन बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। आरोप है कि परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने पर नहीं दी थी। सौरभ मूलरूप से लोहता थाना क्षेत्र के कोरौता गांव का निवासी था और वर्तमान में उनका परिवार भोजूबीर में किराये के मकान में रह रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की रात 12 बजे विश्वनाथ लॉन में रिंग सेरेमनी के दौरान सौरभ के पेट के बाएं हिस्से में गोली लग गई। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। दोस्तों और परिजनों ने पहले मलदहिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। युवक की मौत की सूचना मिलने पर लंका पुलिस ने शिवपुर पुलिस को अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें; Sawan 2026: कांवड़ मार्ग पर उतरे पुलिस आयुक्त-डीएम, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गोली लगने की घटना की जानकारी 26 जुलाई को स्थानीय शिवपुर पुलिस को नहीं दी गई थी। मृतक के पिता पवन सेठ का आरोप है कि गिलट बाजार निवासी एक युवक से गोली चली थी। उनका कहना है कि आयोजन से जुड़े लोग और बेटे के दोस्त ही उसका इलाज करा रहे थे, इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि वह स्वस्थ होकर लौट आएगा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि गोली किसने चलाई, फायरिंग की वजह क्या थी और इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंसी था या अवैध। पूछताछ के लिए पुलिस ने लॉन संचालक, कर्मचारी और मृतक के दोस्त को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। युवक को गोली लगने की घटना की जानकारी पुलिस को पहले नहीं थी, मौत के बाद मामले की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें