संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान विभाग के अतिथि अध्यापक को अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया।
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान विभाग के अतिथि अध्यापक डॉ. राहुल सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रोफेसर का 30 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक व्यक्ति से अभद्र भाषा में बात कर रहे थे। इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति का गठन किया था।
रिपोर्ट के आधार पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की संस्तुति पर कुलसचिव राकेश कुमार ने डॉ. राहुल को कार्यमुक्त कर दिया है। इसका पत्र भी देर शाम जारी कर दिया गया। पत्र में कहा गया है कि सामाजिक विज्ञान विभाग के तहत डॉ. राहुल सिंह का वीडियो वायरल हुआ है। संज्ञान लेते हुए डॉ. राहुल सिंह को तत्काल सेवा से मुक्त किया जाता है।