फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guddu Muslim: डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला का शागिर्द बमबाज कैसे बना अतीक का गुर्गा? 20 साल से पूर्वांचल से कनेक्शन

Sun, 23 Apr 2023 04:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बदमाशों के हाथों मारे गए माफिया अतीक अहमद के शागिर्द गुड्डू मुस्लिम की तलाश में यूपी पुलिस और एसटीएफ की अलग-अलग टीमें देश भर में खाक छान रही हैं। गुड्डू मुस्लिम से ज्यादा गुड्डू बमबाज के नाम से जरायम जगत में कुख्यात इस बदमाश की पूर्वांचल में गहरी पैठ रही है।
 
विज्ञापन
गुड्डू मुस्लिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने वालों के साथ ही उसे अंजाम देने वाले भी मिट्टी में मिल गए। मगर, वारदात का एक अहम किरदार पांच लाख का इनामी बदमाश गुड्डू मुस्लिम अब भी यूपी पुलिस और एसटीएफ के लिए चुनौती बना हुआ है। गुड्डू मुस्लिम से ज्यादा गुड्डू बमबाज के नाम से जरायम जगत में कुख्यात इस बदमाश की पूर्वांचल में गहरी पैठ रही है।

विज्ञापन


करीब दो दशक पहले जौनपुर के एक बाहुबली के साथ उसका गहरा याराना रहा है। इसके साथ ही माफिया मुख्तार अंसारी के अलावा जेल में मारे गए उसके गुर्गों मुन्ना बजरंगी व मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज के कारण वाराणसी, गाजीपुर और मऊ में गुड्डू की आवाजाही लगी रहती थी।

ऐसे पूर्वांचल के बाहुबलियों के संपर्क में आया

बदमाशों के हाथों मारे गए माफिया अतीक अहमद का शागिर्द बनने के बाद भी गुड्डू पूर्वांचल के अपने कनेक्शन को बरकरार रखे हुए था। गुड्डू मुस्लिम की तलाश में यूपी पुलिस और एसटीएफ की अलग-अलग टीमें देश भर में खाक छान रही हैं। जानकार बताते हैं कि गुड्डू मुस्लिम लखनऊ से पूर्वांचल के बाहुबलियों और बदमाशों के संपर्क में आया।
ये भी पढ़ें: पुलिस के निशाने पर पूर्वांचल के तीन पूर्व विधायक सहित नौ माफिया, जानिए सभी के बारे में

विज्ञापन

वर्ष 1997 में लखनऊ के एक नामी स्कूल के खेल शिक्षक की हत्या हुई थी। इसमें जौनपुर के एक बाहुबली के साथ ही गुड्डू का भी नाम सामने आया था। जौनपुर के बाहुबली और उस समय के उसके दोस्तों की मदद से गुड्डू ने रेलवे के ठेकों में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। वर्ष 1997 में ही एक अभियंता की हत्या में भी जौनपुर के बाहुबली और गुड्डू का नाम सामने आया था।
ये भी पढ़ें: प्रेमसंबंध के चलते दंपति ने की प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

बमबाज मुस्लिम गुड्डू के घर पर पीडीए ने चस्पा किया ध्वस्तीकरण का नोटिस। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गुड्डू मुठभेड़ में मारे गए गोरखपुर के बदमाश श्रीप्रकाश शुक्ला का भी शागिर्द रहा। वर्ष 2000 के बाद गुड्डू की नजदीकी माफिया मुख्तार अंसारी के साथ बढ़ी तो उसका दायरा भी पूर्वांचल से लेकर बिहार तक बढ़ता चला गया। 2001 में पटना में गुड्डू पकड़ा गया तो फिर अतीक ने उसकी जमानत में मदद की और वह उसी का गुर्गा बन कर रह गया। हालांकि इसके बाद भी मुख्तार और उसके गुर्गों से गुड्डू कभी दूर नहीं हुआ।
विज्ञापन

पूर्वांचल कनेक्शन के सहारे नेपाल भागने की आशंका

माफिया अतीक अहमद के गुर्गों में गुड्डू मुस्लिम एक ऐसा बदमाश है, जिसने जरायम जगत में खुद का भी एक अलग नेटवर्क बना रखा है। पूर्वांचल में गुड्डू के मददगारों और शरणदाताओं की भी कमी नहीं है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद पूर्वांचल के अपने पुराने कनेक्शन के सहारे गुड्डू नेपाल भाग गया हो। वहां से वह किसी अन्य सुरक्षित ठिकाने की ओर रुख कर गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें