फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: 40 घंटे बाद मिला सोन नदी में युवक का शव, नहाते समय डूबे पांच में से चार बचे, मचा कोहराम

Sun, 23 Apr 2023 12:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तरांवा गांव निवासी रिशु पांडेय (20) शाहगंज थाना क्षेत्र के कुशहरा गांव निवासी दोस्त सूरज दुबे, संजय शुक्ल, अमित शुक्ला व शिवम सिंह के साथ शुक्रवार को मां कुंडवासिनी के दर्शन के लिए कुड़ारी गया था। दर्शन के बाद सभी दोस्त सोन नदी में नहाने चले गए।
विज्ञापन
40 घंटे बाद मिला सोन नदी में डूबे युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुगैल थाना क्षेत्र के कुड़ारी गांव के समीप सोन नदी में डूबे युवक का शव 40 घण्टे बाद रविवार की सुबह बरामद हुआ। एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निर्माणाधीन पक्का पुल के पास से शव को बरामद किया। युवक का शव बाहर आते ही परिजनों की उम्मीद भी टूट गई। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। साथी की मौत से अन्य चारों दोस्त भी सदमे में हैं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: नगर निगम में बनेगा आधुनिक रिकॉर्ड रूम, सुरक्षित रहेंगे जमीनों के दस्तावेज, एक बटन से मिलेंगी फाइलें
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तरांवा गांव निवासी रिशु पांडेय (20) शाहगंज थाना क्षेत्र के कुशहरा गांव निवासी दोस्त सूरज दुबे, संजय शुक्ल, अमित शुक्ला व शिवम सिंह के साथ शुक्रवार को मां कुंडवासिनी के दर्शन के लिए कुड़ारी गया था। दर्शन के बाद सभी दोस्त सोन नदी में नहाने चले गए। गहराई का अंदाजा न होने से वह नदी में डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने चार दोस्तों को सकुशल बाहर निकाला, जबकि रिशु नदी में डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोग और पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश में जुटी, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान को बीच में ही रोक दिया गया। शनिवार की सुबह दस बजे वाराणसी से घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने लापता रिशु पांडेय की खोज शुरू की। दिन भर चले अभियान के बाद खाली हाथ बाहर निकली टीम ने रविवार की सुबह फिर से तलाशी शुरू की। कुछ देर बाद ही टीम को युवक का शव निकालने में कामयाबी मिल गई। इस संबंध में सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर का आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें