फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST के विरोध में बंदी का पूर्वांचल में दिखा मिला-जुला असर

Fri, 30 Jun 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
व्यापारियों ने दूकानें बंद कर जुलूस निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में पूर्वांचल में शुक्रवार को बंद का मिला-जुला असर रहा। कई शहरों में व्यापारियों ने दूकानें बंद कर जुलूस निकाला और वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। वाराणसी में बंदी सफल रही। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर वित्त मंत्री का पुतला फूंका। जगह-जगह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आजमगढ़ शहर के तकिया इलाके में बाजार बंद रहा, जबकि अन्य इलाकों में आंशिक बंदी रही। गाजीपुर में बंद बेअसर रहा। बाजार रोज की भांति खुला रहा। मऊ में सिर्फ कपड़ा मार्केट बंद रहा, वहीं बलिया में बंदी आंशिक रही।

व्यापारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। भदोही में बंद का खास असर नहीं रहा। चंदौली में भी बंद का मिला-जुला असर दिखा, व्यापारियों ने जुलूस निकाला ।
विज्ञापन


सोनभद्र में जिला मुख्यालय समेत चोपन, रेणुकूट, ओबरा, दुद्धी में जबरदस्त बंदी रही। मिर्जापुर नगर का बाजार बंद था हालांकि विन्ध्याचल में दूकानें खुली थी। जौनपुर में बंदी सफल रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें