देश भर में एक समान कर यानी जीएसटी को लागू होने को लेकर चाहे जितना हो हल्ला मचा हो मगर इसके कुछ फायदे अभी से नजर आने लगे हैं। जीएसटी शुक्रवार की आधी रात के बाद अमल में आ जाएगा। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
विज्ञापन
2 of 7
gst
जीएसटी लागू होने के विरोध में 30 जून को देश भर में व्यापारिक संगठनों की ओर से बंद का आह्वान किया गया। जिन बाजारों में दिनभर रौनक होती थी वो सुनसान रहे। जीएसटी लागू होने के बाद कुछ चीजें महंगी होगी तो वहीं कुछ चीजें सस्ती भी होंगी।
विज्ञापन
3 of 7
सिनेमा हाल
- फोटो : Demo Pic.
जीएसटी के तहत सिंगल थियेटर सिनमा घरों में पिक्चर देखना सस्ता होगा। वाराणसी के एक सिनेमाघर ने जीएसटी लागू होने से पहले शुक्रवार को ही ऐलान कर दिया कि वह जीएसटी का लाभ दर्शकों को देगा।
4 of 7
anand mandir
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमा घर ने अपने टिकट दरों में बड़ी कटौती की है। एक जुलाई से बॉक्स का टिकट जिसका वर्तमान दर 70.00 है को घटा कर 50.00, बालकनी क्लास का टिकट जो अभी 60.00 है को घटा कर 40.00, स्पेशल क्लास जिसका वर्तमान दर 50.00 है से घटा कर 35.00, और प्रथम क्लास जिसका वर्तमान दर 40.00 है को घटा कर 30.00 होगा।
विज्ञापन
5 of 7
anand mandir
- फोटो : अमर उजाला
सिनेमा प्रबंधन का विश्वास है कि टिकट दर में इस भारी कमी से भोजपुरी फिल्म के दर्शको को बड़ी राहत मिलेगी और दर्शको की संख्या सिनेमा पर बढ़ेगी जिसका पूरा लाभ भोजपुरी फ़िल्म उद्योग को प्राप्त होगा।
विज्ञापन
6 of 7
gst
- फोटो : अमर उजाला
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) एक अप्रत्यक्ष कर यानी इंडायरेक्ट टैक्स है। जीएसटी के तहत वस्तुओं और सेवाओं पर एक समान टैक्स लगाया जाता है। जहां जीएसटी लागू नहीं है, वहां वस्तुओं और सेवाओं पर अलग-अलग टैक्स लगाए जाते हैं।