फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST का विरोधः वाराणसी में सड़क पर उतरे व्यापारी, 600 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Sat, 01 Jul 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
gst - फोटो : self
जीएसटी के कुछ प्रावधानों से कई व्यापारिक संगठन सहमत नहीं हैं। इसके विरोध में बनारस बंद के तहत शुक्रवार को व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं। मंडियों में कारोबार ठप रहा। कपड़ों का कारोबार नहीं हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 5
gst - फोटो : अमर उजाला
मॉल और शोरूम पर बनारस बंद का मिलाजुला असर रहा। बंदी के चलते शनिवार को छह सौ करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। 
जीएसटी में गड़बड़ी पर कारोबारियों को जेल का विरोध, इसके सरलीकरण की मांग समेत अन्य संगठनों की ओर से अलग-अलग सामग्रियों पर टैक्स लगाने का विरोध किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
gst - फोटो : अमर उजाला
कारोबारियों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। जुलूस निकाले और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। वित्त मंत्री का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। इस दौरान थोक गल्ला मंडी विशेश्वरगंज की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। 

4 of 5
gst - फोटो : अमर उजाला
मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग, चौक, ठठेरी बाजार, गोविंदपुरा, कुंजगली, रेशमकटरा, ज्ञानवापी, बांसफाटक, गोदौलिया, दशाश्वमेध, जंगमबाड़ी, लक्सा, नई सड़क, लोहटिया, चेतगंज, गोला दीनानाथ मंडी, कचौड़ी गली, सरैयां, लोहता, मंडुवाडीह क्षेत्र की दुकानों के शटर नहीं उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gst - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी व्यापार मंडल व इससे संबद्ध काशी बिस्कुट एंड कंफेक्शनरी व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल ने सिगरा पेट्रोल पंप के समीप प्रदर्शन किया। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि नोटबंदी की तरह जीएसटी भी बिना तैयारी के सरकार ने थोप दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें