फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में महिला के साथ हुई छेड़छाड़, जीआरपी ने गिरफ्तार किया आरोपी

Sat, 17 Aug 2019 04:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोलकाता से नई दिल्ली जा रही कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार कर्मी ने गुरुवार की रात वातानुकूलित कोच ए-2 में एक महिला से छेड़खानी की। चंदौली में जीआरपी ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी दंपती कोलकाता राजधानी ट्रेन के एसी-2 कोच में यात्रा कर रहे थे। महिला के पति का बर्थ अलग कोच में था। आरोप है कि ट्रेन के गया से आगे बढ़ने पर रात डेढ़ बजे पेंट्रीकार कर्मचारी महिला से छेड़खानी करने लगा।

ये भी पढ़ें : पिता के सामने दिनदहाड़े कार सहित बच्चे का अपहण, तीन थानों की पुलिस ने तेजी दिखाकर दबोचा
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर वह वहां से निकल गया। महिला ने पति को जानकारी दी। पति ने सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद आरपीएफ के जवान महिला के पास पहुंचे और आरोपी प्रदीप देवनाथ को पकड़ लिया।

विज्ञापन

रात में ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची तो आरपीएफ ने आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने वर्धमान पश्चिम बंगाल निवासी प्रदीप देवनाथ पर छेड़खानी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। जीआरपी पीडीडीयू के अतिक्ति प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें : ससुरालियों ने दामाद की कर दी हत्या, सुसाइड बताने के लिए घर में फंदे पर लटकाया, ऐसे हुआ खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें