फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में पूर्वांचल का बढ़ा कद: अहम पदों पर क्षेत्र के नेताओं की ताजपोशी, चुनावी रणनीति की झलक; देखें लिस्ट

Fri, 26 Jun 2026 05:39 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भाजपा संगठन में पूर्वांचल का कद और बढ़ गया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पद पर सरोज कुशवाहा की ताजपोशी हुई है, जबकि कृष्ण बिहारी राय को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अशोक चौरसिया, विनोद राय और दिलीप पटेल को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठनात्मक फेरबदल को पूर्वांचल के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
दिलीप पटेल और शंकर गिरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के नए प्रदेश संगठन में पूर्वांचल को प्रमुख स्थान देते हुए पार्टी नेतृत्व ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है। गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ और चंदौली से जुड़े नेताओं को महत्वपूर्ण पद देकर पार्टी ने पूर्वांचल में अपने संगठनात्मक आधार को और मजबूत करने का संकेत दिया है। ओबीसी, कुशवाहा, पटेल, चौरसिया और सवर्ण समाज के प्रभावशाली चेहरों को नई जिम्मेदारियां देकर भाजपा ने आगामी चुनावी रणनीति की भी झलक दिखाई है।

विज्ञापन


संगठनात्मक फेरबदल में गाजीपुर की वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिले के ही वरिष्ठ नेता कृष्ण बिहारी राय को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंदौली के और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को भी प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। 

वहीं मिर्जापुर के चुनार निवासी और काशी प्रांत के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप पटेल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। संगठन में क्षेत्रीय स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। अब तक काशी प्रांत के महामंत्री रहे अशोक चौरसिया को काशी प्रांत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आजमगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय को गोरखपुर प्रांत का अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन

भाजपा ने इस सूची के जरिए पूर्वांचल के विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। कुशवाहा, पटेल, चौरसिया और सवर्ण समाज के प्रभावशाली नेताओं को संगठन में प्रमुख स्थान देकर पार्टी ने क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति अपनाई है। 

पूर्वांचल भाजपा की चुनावी राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है और संगठन में क्षेत्र के नेताओं की बढ़ी भागीदारी को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। काशी प्रांत अध्यक्ष बनाए गए अशोक चौरसिया पिछले तीन वर्षों से जौनपुर भाजपा के प्रभारी हैं, जबकि वहीं गोरखपुर भाजपा के प्रांत अध्यक्ष विनोद राय जिले के गौराबादशाहपुर स्थित ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे हैं। जिले के सिपाह में उनका घर भी है।

कार्यकर्ताओं संग मीटिंग कर रहे थे अशोक चौरसिया, मंच से हुई घोषणा
जौनपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि वह दोपहर में डेढ़ बजे पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंच से संबोधित कर रहे थे। इसी बीच पार्टी के जिला महामंत्री देवी प्रसाद सिंह उनके पास आए और उन्होंने बताया कि जनपद के प्रभारी अशोक चौरसिया को काशी प्रांत का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जिसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने मंच से सभी को जानकारी साझा किया तो कार्यकर्ता पार्टी के इस फैसले का जोरदार तरीके से स्वागत किए। बैठक के बाद पार्टी कार्यालय पर जश्न का माहौल हो गया। - सरोज कुशवाहा

वर्ष 1992 से भाजपा से जुड़ीं सरोज कुशवाहा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुकी हैं। वर्तमान में वे मिर्जापुर की प्रभारी हैं। - कृष्ण बिहारी राय

जिले के भांवरकोल के रहने वाले कृष्ण बिहारी राय 1980 के दशक में भाजापा से जुड़े, मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री, उपाध्यक्ष, महामंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रहकर संगठन में काम किया। गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। - नीरज सिंह

पिछले 24 साल से भाजपा में काम कर रहे हैं। राजनीतिक परिवार से हैं। अवध और पूर्वांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं के पीठ खास पैठ रखते हैं। नीरज सिंह ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट हैं। वे साल 2023 में ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। - अशोक चौरसिया

दो दशक से ज्यादा समय से भाजपा की सक्रिय राजनीति में हैं। वो इससे पहले क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मौजूदा समय में जौनपुर के जिला प्रभारी भी हैं। काशी के चौरसिया समाज का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। - दिलीप पटेल

मिर्जापुर के सीखड़ मंडल प्रभारी के रूप में राजनीति की शुरुआत की। मीरजापुर के जिला उपाध्यक्ष, एक बार काशी क्षेत्र के मंत्री, दो बार काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष तथा तीन वर्ष से अधिक समय तक काशी क्षेत्र अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर रहे। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के सदस्य भी हैं। - विनोद राय

आजमगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा में प्रदेश मंत्री के पद पर भी विनोद राय पहले कार्य कर चुके हैं। गोरखपुर प्रांत के कार्यकर्तओं में इनकी खासी पैठ मानी जाती है।
विज्ञापन

सहजानंद राय बने प्रदेश मंत्री
आजमगढ़ के रहने वाले सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष थे। दो बार गोरखपुर के क्षेत्रीय मंत्री भी रहे हैं। लंबे समय तक आजमगढ़ में भाजपा के जिलाध्यक्ष और युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर भी काम कर चुके हैं। अभाविप और भाजयुमो संगठन में काम कर चुके सहजानंद को पूर्वांचल की राजनीति में संगठन की गहरी समझ रखने वाले नेताओं में गिना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें