फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चाचा को लगी गोली, बिना शादी के लौटी बारात

Fri, 27 Apr 2018 09:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
पंचायत के बाद पांच मई को शादी करने पर सहमति - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के मऊ में  चल रहे एक विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चाचा को  गोली लग गई। इसको लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के एक व्यक्ति की लाठियों से पिटाई कर दी। इससे नाराज बाराती बिना शादी के लौट गए।
विज्ञापन


घटना गुरुवार की देर रात जिले के मुहम्मदाबाद सिपाह गांव में घटी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।  बेलौली सोनवर्षा (बड़की वारी) गांव निवासी अजीत यादव की बारात मुहम्मदाबाद सिपाह निवासी गिरीश यादव के यहां गई थी।

द्वार पूजा के समय  हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चाचा राम विलास यादव (50) के पैर में गोली लग गई। इसको लेकर घराती और बाराती भिड़ गए। वर पक्ष के संजय (30) की लाठियों से पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर मादी चौकी तथा दोहरीघाट थाने की पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को आजमगढ़ के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। इधर, घटना से नाराज बाराती बिना विवाह के ही लौट गए।

बाद में पुलिस और बड़े बुजुर्गों के हस्तक्षेप पर दोनों पक्ष पांच मई को शादी करने पर सहमत हुए। इस संबंध में घायल राम विलास की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें