इस रेट में तो लागत नहीं निकल पा रही है। इस बार रेट ठीक नहीं मिलने से उम्मीद पर पानी फिर रहा है। पंचकोसी सट्टी के निर्यातक आढ़ती हौसला प्रसाद ने कहा कि मंडी में सब्जियों के भाव काफी कम हो गए है। विदेश में भी मांग कम हो गई। इससे निर्यात करने पर भी कोई फायदा नहीं है।
सब्जी पहले अब
नया आलू 40 18
प्याज 25 20
हरी मिर्च 40 30
हरी मटर 150 35-40
टमाटर 40 से 60 10 से 20
कोहड़ा 30 25
बोड़ा 60 40
करेला 60 40
भिंडी 80 50
पालक 30 20
फूलगोभी साइज पर 10 से 30 रुपये तक दाम