फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा किनारे विकसित होगी हरित पट्टी

Thu, 23 Mar 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
गंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा की स्वच्छता और अविरलता के लिए नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) ने बड़ी परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत गंगा स्वच्छता, जलीय जंतुओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर दो हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


गंगा किनारे गोमुख से गंगा सागर तक पौधे रोपे जाएंगे और हरित पट्टी का विकास होगा। इसके लिए खाली स्थानों का चयन शुरू हो गया है। एनएमसीजी की इस योजना के परवान चढ़ने पर गंगा के किनारे दर्शनीय हो जाएंगे। 2500 किमी लंबी गंगा के दोनों किनारों पर फॉरेस्टेशन यानी पौधरोपण किया जाएगा।

योजना के तहत जलीय जंतुओं जैसे डॉलफिन, कछुए एवं विलुप्त हो रहे दूसरे जलीय जीवों को भी संरक्षित किया जाएगा। माना जा रहा है कि गंगा के साफ होने पर ही जलीय जीवों को बढ़ावा दिया जा सकता है।
विज्ञापन


एनएमसीजी के कंसलटेंट एवं प्रभारी संदीप बेहरा ने बताया कि पौधे लगाने की जिम्मेदारी राज्यों को दी गई है। गंगा की धारा वाले राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के वन विभाग पौधों का संरक्षण भी करेंगे। एनएमसीजी उसकी निगरानी करेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें