इंस्टाग्राम पर कमाई का लालच देकर ठगों ने महिला के साथ ग्यारह हजार की ठगी कर ली। पहले जालसाजों ने लालच दिया और फिर विश्वास जीतकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की एक महिला को इंस्टाग्राम पर कमाई का लालच देकर एक लाख ग्यारह हजार रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़िता मुस्कान गुप्ता निवासी सोयेपुर, लालपुर ने बताया कि इंस्ट्राग्राम पर मैसेज आया कि ट्रेडिंग कम्पनी पर दो हजार रूपया लगाएगी तो हर दिन जो भी लोग हमारी कम्पनी के साथ जुड़ेंगे तो आप का शेयर बढ़ता चला जाएगा।
विज्ञापन
इस बात पर विश्वास करके मैने अपने खाते से जनवरी माह में दो हजार रुपए भेजे। फिर अलग अलग तिथियों पर अपने अकाऊंट से लगभग 35 हजार रुपए व अपने मम्मी के उकाउण्ट से यूपीआई से लगभग 74 हजार रूपया कुल एक लाख ग्यारह हजार रुपया उक्त ट्रैडिंग कम्पनी को ट्रांसफर कर दिया।
जब मैने अपने इंस्ट्राग्राम आईडी से उक्त ट्रेडिंग कम्पनी के बारे में पता की तो उक्त इंस्ट्रागाम ब्लाक पाया गया। तहरीर के आधार पर लालपुर पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।