फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : BAMS के टॉप 10 की लिस्ट में इस कॉलेज के छात्रों का नाम, वीसी ने दी शाबाशी

Mon, 10 Feb 2025 05:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएएमएस टॉपर्स लिस्ट में नाम आने के बाद श्री कृष्णा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के लोगों ने छात्रों के मेहनत को सराहा है।
विज्ञापन
श्री कृष्णा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के छात्रों ने मारी बाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री कृष्णा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के छात्रों ने बीएएमएस टॉपर्स लिस्ट में बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश के सभी बीएएमएस कॉलेज के वार्षिक परिणाम घोषित किए गए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, श्री कृष्णा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों ने शीर्ष 10 की प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज किया है। आयुष युनिवर्सिटी के बीएएमएस के परिणामों में श्री कृष्णा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र निखिल कुमार चौबे को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने शुभकामनाएं दी हैं।

इस मौके पर श्री कृष्णा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन और सर्जन डॉक्टर एसपी यादव ने निखिल चौबे को संपूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी और सम्मानित किया।
विज्ञापन


चेयरमैन ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कॉलेज के छात्रों ने वार्षिक परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डाॅ. अशरफ ने बताया कि उनके मेडिकल कॉलेज की छात्रा सोनम त्रिपाठी एवं दिव्या सिंह द्वारा शीर्ष सूची में क्रमशः 5 वां एवं 9वां स्थान प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें