इन सुविधाओं को शामिल किए जाने की संभावना
- मुख्य श्रीवेंकटेश्वर मंदिर
- प्रसाद केंद्र और अन्नदान व्यवस्था
- श्रद्धालुओं के लिए आवास/विश्राम सुविधा
- कल्याण मंडप
- अस्पताल एवं चिकित्सा सुविधा
- पार्किंग और यातायात की व्यवस्था, पेयजल और शौचालय
- संभावित रूप से वेद पाठशाला/धार्मिक शिक्षा केंद्र
- प्रशासनिक और कर्मचारियों के लिए आवश्यक भवन
यहां-यहां बनने हैं तिरुपति मंदिर
काशी में प्रस्तावित मंदिर को देशभर में श्रीवेंकटेश्वर मंदिरों के विस्तार की बड़ी योजना से जोड़कर देखा जा रहा है। टीटीडी ने देश के अलग-अलग राज्यों में मंदिर स्थापित करने की योजना बनाई है। जनवरी 2026 में टीटीडी ने बताया था कि गुवाहाटी, पटना, कोयंबटूर और बेलगावी में मंदिर निर्माण के लिए संबंधित राज्य सरकारों ने जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। गुवाहाटी में यह योजना काफी आगे बढ़ चुकी है। जून 2026 में टीटीडी ने वहां 10.33 एकड़ जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया है। कर्नाटक के बेलगावी में करीब सात एकड़ जमीन पर श्रीवेंकटेश्वर मंदिर निर्माण की योजना है। यहां मंदिर को तिरुपति के स्वरूप और पूजा-पद्धति के अनुरूप विकसित करने के साथ आवास, प्रसाद वितरण और 24 घंटे निशुल्क भोजन जैसी सुविधाएं प्रस्तावित की गई हैं। मुंबई के बांद्रा में भी श्रीवेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के निर्माण के लिए टीटीडी की ओर से निविदा प्रक्रिया चल रही है। टीटीडी की वेबसाइट पर अगस्त 2026 में बांद्रा में मंदिर निर्माण संबंधी निविदा दर्ज है।