Varanasi News: इस दौरान भक्तों ने कहा कि मां शृंगार गौरी का हर दिन दर्शन-पूजन हो यह हम सभी का लक्ष्य है। उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता हरिशंकर जैन व विष्णु शंकर जैन की प्रेरणा से काशी की चार महिलाएं लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू व्यास, रेखा पाठक ने इसके लिए मुकदमा दायर किया है।
ज्ञानवापी परिसर में विराजमान मां शृंगार गौरी के दर्शन के लिए ज्ञानवापी की वादिनी महिलाओं के नेतृत्व में महिलाएं शुक्रवार को दर्शन-पूजन करने पहुंची। इस दौरान विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों के लोगों की भी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
मैदागिन स्थित गोरखनाथ मठ से शुरु हुई शोभायात्रा भारी मात्रा में लोग शामिल रहे। इसी क्रम में ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद की ओर से भी काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित मां श्रृंगार गौरी का दर्शन-पूजन करने के लिए जुटान हुआ। बड़ी मात्रा में लोग मंदिर परिसर के बाहर इकट्ठा हुए। भक्तगण हर-हर महादेव और मां श्रृंगार गौरी का दर्शन लगा रहे थे।