फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मतदान से पीछे रह गए स्नातक मतदाता, शिक्षकों ने खूब किया मतदान; 43.38 और 71.70 प्रतिशत वोटिंग

Sat, 24 Oct 2026 05:48 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

पीडीडीयू नगर में एमएलसी चुनाव के दौरान स्नातक मतदाता मतदान में शिक्षकों से पीछे रहे। खंड स्नातक निर्वाचन में 43.38 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि खंड शिक्षक निर्वाचन में 71.70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आंकड़ों के अनुसार, शिक्षक निर्वाचन में स्नातक की तुलना में अधिक मतदान दर्ज किया गया। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं ने भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका सिंह व अन्य महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को छुटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। चुनाव में स्नातक मतदाता पीछे रह गए जबकि शिक्षकों ने खुब मतदान किया। शाम चार बजे तक खंड स्नातक के लिए 43.38 जबकि खंड शिक्षक 71.70 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ। चुनाव के बाद मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पहड़िया मंडी भेजा गया। इसके पूर्व डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच कर स्थिति का जायजा किया।

विज्ञापन


जिले में चुनाव के लिए 10 मतदान केंद्रों पर 26 मतदान बूथ बनाए गए थे। जिले में सुबह से ही चुनाव को लेकर उत्साह रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। खंड स्नातक चुनाव में 10 केंद्रों पर कुल 27196 मतदाताओं में 11798 ने मताधिकार का प्रयोग किया। 

Trending Videos

वहीं खंड शिक्षक चुनाव के लिए कुल 3015 मतदाता शिक्षकों में 2162 मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मत पेटियों को पहड़िया मंडी भेजा गया। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से शांति पूर्ण मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहे। 

पं. दीनदयाल उपाध्याय तहसील में नियामताबाद ब्लाक और नगर पालिका सभागार पीडीडीयू नगर मतदान केंद्र बनाया गया था। पीडीडीयू नगर एसडीएम राजेश वर्मा ने बताया कि नगर पालिका सभागार में स्नातक एमएलसी के लिए 45.45 जबकि शिखक एमएलसी के लिए 74.49 प्रतिशत मतदान हुआ। 

वहीं नियामताबाद ब्लाक परिसर में 41.31 प्रतिशत और शिक्षक एमएलसी के लिए 64.51 प्रतिशत मत पड़े। शहाबगंज के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर स्नातक में 54.66 तो शिक्षक एमएलसी के लिए 73.83 प्रतिशत हुआ। शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 214 मतदाताओं में से 158 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार शिक्षक एमएलसी चुनाव में 73.83 प्रतिशत मतदान हुआ। 

वहीं, स्नातक एमएलसी चुनाव में कुल 1650 मतदाताओं में से 902 मतदाताओं ने मतदान किया। स्नातक निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत 54.66 रहा। चकिया में स्नातक एमएलसी के लिए 2132 में 1063 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं शिक्षक एमएलसी के लिए 273 मतदाता में 212 मतदान हुआ। 

सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर शिक्षक एमएलसी के लिए कुल 409 मतदाताओं में 226 पुरूष और 80 महिला टोटल 306 शिक्षकों ने मतदान किया। वही स्नातक एमएलसी के लिये बूथ संख्या 88 पर 473 मत पड़ा। वही बूथ संख्या 87 पर 528 मत पड़ा। बूथ संख्या 89 पर 486 मतदाताओं ने मतदान किया। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि जिले में शांति पूर्वक तरीके से मतदान हुआ है।

छाया की व्यवस्था और बूथ एजेंट की मनमानी को लेकर हुआ हो हल्ला
सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में गहमा गहमी की स्थिति रही। दोपहर में छाया की व्यवस्था और बूथ एजेंट की मनमानी को लेकर सपा और भाजपा समर्थक हो हल्ला करने लगे। एसडीएम आंकाक्षा सिंह,जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव,सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा,बीडीओ विजय सिंह,थानाध्यक्ष भूपेन्द्र निषाद पुलिस बल पोलिंग पार्टी के साथ डटे रहे।
विज्ञापन

मतदान कर्मी पर पार्टी पक्ष में मतदान कराने को लेकर हंगामा, एसडीएम पहुंचे
नगर पालिका कार्यालय सभागार में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए बने मतदन केंद्र पर शुक्रवार की दोपहर में उस समय हंगामा हो गया जब एक युवती के परिजनों ने मतदान कर्मी पर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाकर हो हल्ला शुरू कर दिया। मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश वर्मा ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें