फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक एमएलसी चुनाव: बनारस में पांच घंटे तक धरने पर बैठे रहे प्रत्याशी, मंत्री, मेयर व विधायक, हुई नारेबाजी

Wed, 28 Oct 2026 05:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान वाराणसी में जमकर हंगामा हुआ। बुधवार की शाम भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने पहड़िया मंडी के बाहर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए और धरना प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहड़िया मंडी में मतगणना स्थल पर बुधवार को अपराह्न चार बजे एमएलसी चुनाव के नतीजों के बीच भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा चलता रहा। बाद में भाजपा नेता, प्रत्याशी, प्रदेश सरकार के मंत्री, मेयर, विधायक और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उन्होंने पांचवें राउंड की मतगणना दोबारा कराने की मांग रखी। साथ ही निर्वाचन आयोग से आपत्ति दर्ज कराई। धरना पांच घंटे तक चला और नौ बजे खत्म हुआ। हालांकि, चुनाव से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पांचवें राउंड की मतगणना दोबारा नहीं होगी। रि-वेरीफिकेशन कराया जा रहा है।

विज्ञापन


Trending Videos

अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी
प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और चुनाव आयोग के प्रेक्षक प्रांजल यादव के खिलाफ नारेबाजी की। मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रेक्षक को बर्खास्त करने की मांग भी की गई। शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा की हार और स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी की बढ़त के बीच प्रदर्शन से मतगणना स्थल पर माहौल गरमा गया।

पुलिस से नोकझोंक, बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े कार्यकर्ता
हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे। काफी देर तक हंगामे के बाद प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए। उन्होंने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना कराने की मांग की। साथ ही कहा कि इस संबंध में निर्वाचन आयोग से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्याशी के बाद धरने पर बैठे विधायक
प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रत्याशी भी धरने पर बैठ गए। शाम सात बजे प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, धर्मेंद्र राय भी मतगणना स्थल पर पहुंऐ और धरने पर बैठ गए। उनके पहुंचने के बाद भी कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। रात नौ बजे तक मतगणना स्थल पर हंगामे और गहमागहमी का माहौल बना रहा।

मेयर बोले

कुछ मांगें थीं। पांचवें राउंड में मतगणना एजेंट नहीं थे फिर भी बैलेट पेपर की गिनती की गई। पांचवें राउंड की काउंटिंग नए सिरे से की जाए। इस पर सहमति बन गई है। पांचवें राउंड की मतगणना पर सहमति बन गई है। -अशोक कुमार तिवारी, मेयर, वाराणसी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें