फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचीं राज्यपाल, गंगा में अलकनंदा क्रूज से देखी काशी की दमकती आभा

Thu, 04 Nov 2021 06:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंचीं। काशी विश्वनाथ, काल भैरव और संकटमोचन में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने अलकनंदा क्रूज से गंगा विहार किया। इस दौरान दीपावली पर काशी की दमकती अाभा को देखा।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में राज्यपाल ने किए दर्शन-पूजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभु श्रीराम के भव्य स्वागत में सजी अयोध्या की दीपावली में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल वाराणसी पहुंचीं। काशी विश्वनाथ, काल भैरव और संकटमोचन में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने अलकनंदा क्रूज से गंगा विहार किया। इस दौरान दीपावली पर दमक रही काशी की आभा को राज्यपाल ने देखा।
विज्ञापन


आनंदीबेन पटेल अपराह्न करीब चार बजे वाराणसी एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने काल भैरव के दर्शन किए और काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। संकट मोचन में पूजा पाठ के बाद संत रविदास घाट से उन्होंने जल विहार शुरू किया।

करीब एक घंटे तक गंगा विहार के बाद वे देर शाम लखनऊ रवाना हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी पहुंचने के बाद राज्यपाल ने काशी की दीपावली पर चर्चा भी की। इसके साथ ही उन्होंने देव दीपावली के आयोजनों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें