सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य वाराणसी सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने काशी की भव्यता के बारे में बताया। उन्होंने कहा- काशी और भव्य होती जा रही है। देश के प्रधानमंत्री वाराणसी को विश्व पटल पर ला रहे हैं।
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य वाराणसी पहुंच गए हैं। बाबतपुर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर दोनों का भव्य स्वागत किया। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य काशी विद्यापीठ में आयोजित जॉब मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। रविवार दोपहर में सिक्किम के लिए रवाना हो जाएंगे।
एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से हंसराज विश्वकर्मा,विद्यासागर राय, सुरेश सिंह, पूनम मौर्या, मृदुला जायसवाल,अशोक चौरसिया,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा /प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा शैलेश पांडेय सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने काशी की भव्यता के बारे में बताया। उन्होंने कहा- काशी और भव्य होती जा रही है। देश के प्रधानमंत्री वाराणसी को विश्व पटल पर ला रहे हैं। जी20 को लेकर भी उन्होंने कहा कि, वाराणसी में जी20 की बैठकें होना गौरव की बात है। देश ऐसे ही आगे बढ़ेगा।