बेटियों के घर में किए व्यवहार और घर से बाहर निकलने के बाद होने वाले व्यवहार के बीच बड़ा अंतर है। इसके लिए बेटियों को घर और बाहर के व्यवहार का अंतर समझना होगा। आज बेटियां शिक्षा में काफी आगे बढ़ रही है, लेकिन शिक्षित होने के साथ उन्हें सबल भी बनना होगा, तभी वो किसी भी हालात का मजबूती से सामना कर सकेंगी। ये बातें शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काशी विद्यापीठ में आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान आईकिडो के शुभारंभ पर कहीं।