फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार 2024 तक भारत को घोषित करे हिंदू राष्ट्र, काशी से जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने उठाई मांग

Mon, 21 Feb 2022 09:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महामंडलेश्वर प्रखर महाराज ने कहा कि जगद्गुरु परमहंस आचार्य की हिंदू राष्ट्र की मांग का समर्थन पूरा देश कर रहा है, क्योंकि हिंदू राष्ट्र से ही राष्ट्र और संस्कृति बचेगी।
विज्ञापन
जगतगुरु परमहंस आचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि 2024 तक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए। सोमवार को शंकुल धारा में लक्षचंडी महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द इस पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन


महामंडलेश्वर प्रखर महाराज ने कहा कि जगद्गुरु परमहंस आचार्य की हिंदू राष्ट्र की मांग का समर्थन पूरा देश कर रहा है, क्योंकि हिंदू राष्ट्र से ही राष्ट्र और संस्कृति बचेगी। जगद्गुरु ने राष्ट्रहित में समय से हिंदूराष्ट्र घोषित करने की मांग उठाई है। केंद्र सरकार को इसे जल्द पूरा करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें