फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करधना में आज महामहिम रामनाईक कॉमन फैसिलिटी सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Wed, 13 May 2015 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। सेवापुरी ब्लाक के करधना में कामन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन बुधवार को 11 बजे राज्यपाल राम नाइक करेंगे। उनके साथ केंद्रीय वस्त्र राज्यमंत्री संतोष गंगवार भी रहेंगे। इसकी तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने रिहर्सल किया। यहां पर हेलीकाप्टर के हेलीपैड बनाया जा रहा है। डीएम-एसएसपी ने मौके का मुआयना कर तैयारियों की कमियों को दुरुस्त कराया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड के एचआर के डीजीएम एसएस धाकरवाल ने बताया कि वस्त्र मंत्री बड़ा लालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर और शिल्प संग्रहालय में सुबह 9 बजे पौधरोपण करेंगे। इसके बाद करधना चले जाएंगे। वहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बीएचयू में 2:30 बजे व्यापार

सुविधा केंद्र और शिल्प संग्रहालय के संबंध में चर्चा करेंगे। यहां बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है। जिस पर बुनकरों के लिए योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता प्रेम पटेल ने मंच पर वस्त्र मंत्री का नाम नहीं होने पर आपत्ति जताई। बुनकर फोरम के अध्यक्ष इरशाद अंसारी ने कहा कि तकरीबन आठ हजार से अधिक बुनकर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें