फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रोपवे: प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार की मदद लेगा शासन, कमिश्नर बोले लखनऊ में मंथन के बाद बनी सहमति

Sun, 08 May 2022 02:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रोपवे प्रोजेक्ट के लिए वीडीए ने शासन को नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी को परियोजना के क्रियान्वयन करने के लिए नामित करने का प्रस्ताव भेज दिया है।
 
विज्ञापन
रोपवे - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट पर लखनऊ में शनिवार को मंथन हुआ। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक की गई कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन


मीटिंग में शासन स्तर पर इस प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार की मदद लेने पर सहमति बनी। रोपवे प्रोजेक्ट पर चर्चा के दौरान अब तक किसी भी कंपनी के शामिल न होने की वजह से लेकर सरकारी एजेंसियों से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने पर विचार किया गया। इसके लिए एनएचएआई, नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट को नामिल करने पर भी विचार हुआ।

कमिश्नर ने अब तक की कार्रवाई की दी जानकारी
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि पीपीपी मॉडल पर प्रस्तावित रोपवे की पायलट परियोजना के नवंबर माह में ही वीडीए की ओर से निविदा आमंत्रित की गई थी। चरणबद्ध तरीके से समय भी बढ़ाया गया। 15 अप्रैल 2022 अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी किसी भी कंपनी ने निविदा नहीं डाली। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने  बताया कि वीडीए ने शासन को नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी को परियोजना के क्रियान्वयन करने के लिए नामित करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इस एजेंसी को रोपवे परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अधिकृत संस्था नामित किया गया है। कैंट रेलवे स्टेशन के पास बनने वाले पहले स्टेशन को लेकर भी विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें