ऊख की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा के लिए अब तक लोग दउरा, डलिया, सूप, लोटा-थाली और मेवे आदि की खरीदारी कर रहे थे। अब केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए फलों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। पहड़िया मंडी में पिछले चार दिनों से पूर्वांचल के अलावा बिहार के कारोबारी थोक में खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन शनिवार से फुटकर खरीद में भी तेजी देखी गई।