फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने बताया पुलिस को मोबाइल चोर का पता, 24 घंटे के अंदर मिले कांवड़ियों के चोरी हुए फोन

Thu, 01 Aug 2019 04:28 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पकड़ा गया मोबाइल चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस काफी हाईटेक हो गई है। कांवड़ियों के मोबाइल फोन गायब होने के मामले को 24 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया। पुलिस को मोबाइल चोर तक गूगल एप ने पहुंचाया और पुलिस ने सोनभद्र से चोर को पकड़ लिया।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम को गोपीगंज से लगभग 25 कांवड़ियों का एक समूह बाबा विश्वनाथ के दरबार में जलाभिषेक करने के लिए आया था। उनके साथ वाहन पर डीजे भी लगा था। यह देखकर मंडुवाडीह पुलिस ने कहा कि शहर में जाम की स्थिति है, ऐसे में आप लोग अपनी गाड़ी यहीं पर खड़ी कर दर्शन करने जाएं।

पुलिस की बात को मानते हुए बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों ने अपना वाहन वहीं छोड़ दिया। अपने मोबाइल फोन भी वाहन में ही छोड़ दिए। जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि झोले में रखे 14 मोबाइल फोन और कुछ नगद रुपये वाहन से गायब हैं।
विज्ञापन


इस पर कावंड़ियों ने मंडुवाडीह थाने में बुधवार सुबह रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोप लगाया कि कांवड़िया का वेश धर शिवभक्तों की टोली में शामिल होकर एक व्यक्ति मोबाइल चुरा लिया। कावंड़ियों ने अपने मोबाइल ढूंढने की मांग पर शाम को मंडुवाडीह तिराहे पर कांवड़ियों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर सीओ भेलूपुर, सीओ सदर, इंस्पेक्टर भेलूपुर और मंडुवाडीह थानाध्यक्ष पहुंच गए। सभी ने कांवड़ियों को काफी समझाया बुझाया, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए।

विज्ञापन

कावंड़ियों का कहना था की जब तक मोबाइल हमें मिलेगा नहीं, तब तक हम घर नहीं जाएंगे। इसके बाद पुलिस ने चोरी हुए सभी फोन की डिटेल लेकर सर्विलांस पर डाला। इसी बीच एक फोन में मौजूद गूगल एप के द्वारा मोबाइल फोन की लोकेशन मिली। जिसके बाद पुलिस ने लोकेश को ट्रैक करना शुरू किया और मोबाइल चोर तक जा पहुंची।

मंडुवाडीह थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया की चोरी हुए 14 मोबाइल में से एक मोबाइल में गूगल एप डाउनलोड था। जिसके चलते हम लोगों ने मोबाइल चोर को सोनभद्र से गिरफ्तार कर लिया। चोरी करने वाला युवक रोहित पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और सभी कांवड़ियों के मोबाइल फोन वापस कर दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें