मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से सटे कैलहट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सुबह मालगाड़ी से पीआरसी स्लीपर उतारते समय कुछ स्लीपर बिजली के पोल से टकरा गए। घटना में पोल का स्टे इंसुलेटर टूट गया और ओईएचई वायर काम कर रहे श्रमिकों पर गिर पड़ा। इससे करेंट की चपेट आने से छह श्रमिक झुलस गए।
आनन-फानन में सभी को चुनार के निजी चिकित्सालय ले जाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। दोपहर में इलाहाबाद से दुर्घटना राहत यान और अधिकारी पहुंचे। कुछ देर बाद बचाव दल झुलसे श्रमिकों को लेकर इलाहाबाद चला गया।
सूबेदारगंज से मालगाड़ी पीआरसी स्लीपर लेकर बुधवार की रात मालगाड़ी कैलहट पहुंची थी। स्लीपर को कैलहट में ही उतारना था, इसलिए मालगाड़ी लूप लाइन में खंभा नंबर 694/1021 के बीच खड़ी कर दी गई। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे रेलकर्मी ठेका मजदूरों के साथ स्पीलर उतारना शुरू किया। करीब 10.45 बजे स्लीपर उतारने के दौरान अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया।