मंडुवाडीह-इलाहाबाद रेल खंड पर शनिवार शाम फिर एक ट्रेन डिरेल हुई है। बस गनीमत यही रही कि ट्रेन पैसेंजर न होकर मालगाड़ी थी, अन्यथा एक बार फिर कई जानें जा सकती थीं।
मंडुवाडीह-इलाहाबाद रेल खंड के हरदत्तपुर-मंडुवाडीह सेक्शन में शनिवार को उर्वरक लदी मालगाड़ी के चार डिब्बे हरदत्तपुर स्टेशन के आउटर (जगतपुर गांव के सामने) पर पटरी से उतर गए। यह इलाहाबाद से बलिया जा रही थी।
इसके चलते मंडुवाडीह-इलाहाबाद रूट पूरी तरह से बाधित हो गया। ट्रेनों को बदले रूट से चलाया गया। मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी और दुर्घटना राहत यान मौके पर पहुंच गए, बोगियों को हटाने का काम शुरू हो गया था।
इलाहाबाद से उर्वरक लेकर बलिया के लिए चली मालगाड़ी हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन पर भोर 3:30 बजे तीन नंबर लाइन पर आकर रुकी। वहां से ट्रेन मंडुवाडीह के लिए निकली ही थी कि लगभग 6:10 मिनट पर मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए।
ट्रेन की वैगन नंबर 17, 18, 19 और 20 डिरेल हो गए। इसके चलते हरदत्तपुर-मंडुवाडीह मेन लाइन ब्लॉक हो गया। इसके चलते जहां तहां ट्रेनें खड़ी हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे में खलबली मच गई।
दुर्घटना राहत यान मौके पर रवाना कर दिए गए। यह 6:52 मिनट पर मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा मुगलसराय से क्रेन और इलाहाबाद से भी दुर्घटना राहत यान भी रात तक मौके पर पहुंच गए।
रेल महकमे में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे कई अधिकारी
उर्वरक लेकर इलाहाबाद से बलिया जा रही थी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
मालगाड़ी के डिरेल होने की सूचना आते ही रेल महकमे में खलबली मच गई। घाटना की जानकारी होते हीं वाराणसी मंडल के डीआरएम, सीनियर डीएमई कैरेज एंड वेगन, सीनियर डीईएन, एओएम आदि मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नही चल पाया है।
मालगाड़ी में रेल इंजन के अलावा 42 बोगियां थी। इसके चलते ट्रेनों को वाराणसी मंडुवाडीह इलाहाबाद के बजाय बदले मार्ग वाराणसी-इलाहाबद के रास्ते चलाया जा रहा है।
स्टेशन अधीक्षक विनोद राम ने बताया कि भोर 3:30 पर मालगाड़ी आई। सुबह 8:30 पर चालक चले गए। दोपहर एक बजे इसे चलाने की सूचना दी गई। 5:55 के आस-पास यह ट्रेन चली। दानापुर सिकंदराबाद, शिवगंगा, अप मंडुवाडीह सिटी पैसेंजर और विभूति आदि का परिचालन प्रभावित हुआ।