फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरी खबर: वाराणसी में बीते 24 घंटे में 254 नए कोरोना संक्रमित मिले, तीन मरीजों की मौत

Sat, 22 May 2021 12:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार


कई दिनों बाद वाराणसी में कोरोना संबंधित राहत भरी खबर आई। बीते 24 घंटे में महज तीन मरीजों की मौत हुई। इससे पहले ये आंकड़ा छह और सात के बीच चल रहा था। वहीं शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 254 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
शुक्रवार को 8672 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो रही है। वहीं, शुक्रवार को मौत की संख्या भी कम रही। स्वास्थ्य विभाग के आकंड़ों के मुताबिक, 8672 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। जिसमें 254 नए मरीज मिले और तीन मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले मौतों का आंकड़ा छह और सात का चल रहा था।  

विज्ञापन


सेंट्रल जेल में दो, बीएचयू ट्रामा सेंटर में चार, लमही में 2 मरीज मिले। डीएम ऑफिस और कंट्रोल रूम में भी एक-एक लोग संक्रमित हुए हैं। बीएलडब्ल्यू में 25 आईएमएस बीएचयू, बिर्दोपुर, जद्दू मंडी, नगवा, बंगाली टोला, पांडेयपुर, सुंदरपुर सहित अलग-अलग जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं।

वहीं, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में भर्ती शिवपुर निवासी 45 वर्षीय महिला, एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती भरथरा निवासी 35 वर्षीय पुरुष और ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती शिवपुर निवासी 48 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। शुक्रवार को 849 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 66 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमितों की संख्या 80418 पहुंच गई है। जिसमें 75,975 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 719 लोगों की मौत हो चुकी है। 3724 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन

7251 ने लगवाई पहली डोज

 कोरोना टीकाकरण को लेकर अब दिन प्रतिदिन लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। उधर शासन और प्रशासन की ओर से भी अधिक से अधिक लोगों से टीकाकरण कराए जाने की अपील की जा रही है।
स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को कुल 7615 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।

इसमें शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर 18 से 44 साल के जहां 4337 लोगों का टीकाकरण किया गया वहीं 45 से अधिक उम्र के 3278 लोगों ने भी केंद्र पर पहुंचकर अपना टीका लगवाया। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि इस दौरान जहां 7615 में 7251 लोगों ने केंद्रों पर पहली डोज लगवाई जबकि 364 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।

बताया कि शनिवार को जिले में 81 केंद्रों पर कोरोना टीका लगाया जाएगा। जिसमें 18 से 44 साल वालों के लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं जबकि 45 साल से अधिक उम्र के 55 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद केंद्रों पर पहुंचने वालों को नियमानुसार टोकन सिस्टम से ही टीकाकरण किया जा रहा है।  इसमें कोविशिल्ड पहली डोज लगवाने वाले लोगों को दूसरी डोज को 12 से 16 सप्ताह में लगाए जा रहे हैं। इसके बारे में केंद्रों पर भी सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन

बीएचयू में डेंटल फेकल्टी में जल्द शुरू होगा टीकाकरण

बीएचयू के दंत चिकित्सा संकाय में जल्द ही 18 से 44 साल वालो के लिए टीकाकरण की शुरुआत जल्दहोगी। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारिया पूरी है,बस जिला प्रशासन को पत्र भेजकर इसको ऑनलाइन पंजीकरण वाली सूची में नाम दर्ज कराने को कहा गया है,जिससे कि लोग ऑनलाइन पंजीकरण में बीएचयू डेंटल केंद्र का लाभ उठा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें