फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः अपने संसदीय क्षेत्र को जुलाई में पीएम मोदी दे सकते हैं चार दर्जन परियोजनाओं की सौगात

Wed, 23 Jun 2021 09:46 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना काल के कारण वाराणसी में मंद पड़ी विकास परियोजनाएं अब फिर ट्रैक पर हैं और जून में कई छोटी-बड़ी  परियोजनाएं पूरी हो रही हैं। माना जा रहा है कि पीएम जुलाई में वाराणसी का दौरा करेंगे और परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता को चार दर्जन परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। 20 जून तक पूरी हो चुकी 39 परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन ने शासन को भेज दी है। शासन के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय में संपर्क कर पीएम नरेंद्र मोदी से समय मांगा जा रहा है। माना जा रहा है कि पीएम जुलाई में वाराणसी का दौरा करेंगे और परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने के साथ ही बदलते बनारस की तस्वीर सजाने वाली परियोजनाओं की रफ्तार मंद हो गई थी। हालांकि एक दर्जन परियोजनाएं मार्च में पूरी हो गई थी, मगर कोरोना काल शुरू होने के चलते फिनिशिंग का काम ठप हो गया था। इसके बाद मई और अब जून तक में 39 परियोजनाएं पूरी कर ली गई हैं।

बता दें कि वाराणसी में अंतिम बार 30 नवंबर को देव दीपावली के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हड़िया-वाराणसी सिक्स लेन परियोजना का लोकार्पण किया था। इसके बाद से परियोजनाएं पूरी तो हुई हैं, मगर कोरोना संक्रमण के चलते इसे जनता को समर्पित नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन

8238.77 करोड़ रुपए की 136 प्रमुख परियोजनाएं निर्माणाधीन

 जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि पूरी हुई परियोजनाओं की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। परियोजनाओं की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। लोकार्पण के लिए हमारी तैयारी पूरी है।

वाराणसी में जुलाई महीने से ही प्रत्येक दो महीने बाद परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जा सकेगा। जिले में 8238.77 करोड़ रुपए की 136 प्रमुख परियोजनाएं निर्माणाधीन है। जिसमें मई, 2021 तक पूर्ण एवं इस माह जून माह में पूर्ण होने वाली 726.54 करोड़ रुपए की 39 परियोजनाएं हैं। अगले माह जुलाई, 2021 में 1424.42 करोड़ रुपए की 14 परियोजनाएं पूर्ण हो जाएंगी।

अगस्त से दिसंबर 2021 तक 3879.49 करोड़ रुपए की 62 परियोजनाएं पूर्ण हो जाएंगी। अगले वर्ष जनवरी, 2022 के बाद 1894.15 करोड़ रुपए से निर्माणाधीन 7 परियोजनाएं पूर्ण हो जाएंगी। 314.17 करोड़ रुपए की 14 परियोजनाएं टेंडर व अन्य प्रक्रिया में हैं।

जुलाई में पूरी होने वाली परियोजाएं

जुलाई 2021 में वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन चौड़ीकरण, बीएचयू में 200 कक्ष महिला छात्रावास, वरुणा नदी के चैनेलाइजेशन एवं तटीय विकास, सर्किट हाउस कैंपस में भूमिगत पार्किंग, गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पर्यटन विकास, एसटीपी रमना का निर्माण, एसटीपी रामनगर का निर्माण
विज्ञापन

पूरी होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

  • रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर
  • राजकीय चिकित्सालय पांडेपुर में 50 शैयायुक्त महिला चिकित्सालय
  • बीएचयू में 100 शैयायुक्त मेटरनिटी विंग निर्माण
  • रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑफ थेल्मोलॉजी की स्थापना
  • बीएचयू में आवासीय भवन निर्माण
  • गोदौलिया दुपहिया वाहन पार्किंग
  • भिखारीपुर तिराहे से एनएच-2 तक सड़क चौड़ीकरण
  • वाराणसी- गाजीपुर मार्ग पर आरओबी निर्माण 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें