फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: 25 स्टेशनों पर एटीवीएम से ले सकेंगे जनरल टिकट, लंबी लाइन से छुटकारा

Wed, 20 Sep 2023 04:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीनियर डीसीएम शेख रहमान ने बताया कि यात्रियों को लंबी कतार और भीड़ से बचाने के लिए जनरल टिकट बुकिंग के लिए एटीवीएम मंगलवार को लगाया गया। बनारस, सिटी समेत 25 स्टेशनों के 38 स्थानों पर अनारक्षित टिकट लेना आसान होगा।
विज्ञापन
टिकट काउंटर पर लगी यात्रियों की लाइन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस, सिटी स्टेशन समेत 25 स्टेशनों पर जनरल टिकट के लिए यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जनरल काउंटर के पास ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग कियोस्क मशीन (एटीवीएम) लगा दी गई है।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम शेख रहमान ने बताया कि यात्रियों को लंबी कतार और भीड़ से बचाने के लिए जनरल टिकट बुकिंग के लिए एटीवीएम मंगलवार को लगाया गया। बनारस, सिटी समेत 25 स्टेशनों के 38 स्थानों पर अनारक्षित टिकट लेना आसान होगा।
छपरा, सिवान स्टेशनों पर चार-चार, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, आजमगढ़, बलिया, मऊ व देवरिया सदर स्टेशनों पर दो-दो और प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, सिसवां बाजार, कप्तानगंज, सुरेमनपुर, बेल्थरा रोड, रसड़ा, एकमा, इन्दारा, जखनियां, औड़िहार, दुरौन्धा, मैरवां, थावे, भाटपार रानी व भटनी स्टेशन पर एक-एक एटीवीएम लगाए गए हैं। इन सभी पर सुविधा प्रदाता (फेसिलेटर) नियुक्त है। टिकट लेने के लिए नकद और डिजिटल दोनों माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। स्मार्ट फोन के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन


ट्रेनों की ले सकेंगे लोकेशन
शेख रहमान ने बताया कि एटीवीएम से जनरल टिकट के साथ ही ट्रेनों के संबंध में पूछताछ भी कर सकते हैं। ट्रेन स्टेशन पर कब आएगी, कितने नंबर प्लेटफॉर्म और अन्य जानकारियां मिल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें