फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, स्टार फुटबॉलर बाईचुंग खोलेंगे एकेडमी; पूर्वांचल से चुनेंगे प्लेयर

Sun, 26 Jan 2025 04:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पूर्वांचल के फुटबाॅल के खिलाड़ियों के लिए फुटबाॅलर बाईचुंग भूटिया ने बड़ा एलान किया है। वे गोरखपुर में एकेडमी खोलने की तैयारी में हैं। कहा कि सरकार ने हर जिले में फुटबॉल मैदान की सहमति दे दी। 
विज्ञापन
स्टार फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में अपार संभावनाएं हैं। फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर में जल्द ही एकेडमी खोलूंगा। पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ी चुने जाएंगे। उक्त बातें स्टार फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया ने बीती रात एक होटल में अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं। 

विज्ञापन




बताया कि वाराणसी खेलों का हब बन रहा है। यहां एक ही समय में यूपी फुटबॉल प्रीमियर लीग और राष्ट्रीय फुटबॉल के मुकाबले खेले गए। बताया कि पढ़ना आसान है, लेकिन खेलना कठिन है। 14 वर्ष से एकेडमी देश के अलग-अलग राज्यों में चला रहे हैं। अब यूपी में इसे खोला जाएगा। 
विज्ञापन


बताया कि खेल की बेहतरी से संबंधित एसोसिएशन के प्रस्ताव पर खेल मसौदा तैयार कर रहा है, जिसे जल्द लागू होने की उम्मीद है। कहा कि अब दो टर्म से अधिक कोई भी पदाधिकारी पद पर नहीं रह सकेगा। कहा कि यूपी सरकार से फुटबॉल मैदान मांगा गया था। सरकार ने हर जिले में फुटबॉल मैदान की सहमति दे दी। 

यह फुटबॉल को बढ़ावा देने में मदद करेगा। उत्तर प्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग सीजन-3 के समापन समारोह में हिस्सा लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया शनिवार शाम वाराणसी पहुंचे। आयोजन सचिव महेंद्र गुप्ता ने उनका स्वागत किया। अंगवस्त्रम और रुद्राक्ष की माला भेंटकर उनका स्वागत किया गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

चीन की ओर से तिब्बत पर होने वाली हिंसा का विरोधी : भूटिया
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया शनिवार को वाराणसी पहुंचे। देर रात एक होटल में अमर उजाला से बातचीत में कहा कि तिब्बत में चीन की दमनात्मक कार्रवाई का वह हमेशा विरोध करते हैं। 

सिक्किम निवासी बाईचुंग ने कहा कि वे तिब्बत के लोगों और उनके संघर्ष के साथ हैं। कहा कि वे किसी भी तरह की हिंसा का विरोध करते हैं। भूटिया बौद्ध धर्म को मानते हैं। बीजिंग ओलंपिक के दौरान मशाल थामने से इनकार करने के सवाल पर कहा कि ऐसा उन्होंने तिब्बत में चीन की हिंसा के विरोध में किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें