फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती: आवेदन करने से पहले पढ़ लें ये खबर..., अभ्यर्थियों को देनी होगी मार्कशीट की जानकारी; जानें खास

Sun, 26 Jan 2025 04:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अग्निवीर भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय से सूचनाएं जारी कर दी गई हैं। इस बार कुल 12 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। फरवरी के अंतिम सप्ताह से आवेदन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारियां शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Agniveer Bharti : छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय की तरफ से वाराणसी परिक्षेत्र के 12 जिले के युवाओं के लिए फरवरी के अंतिम सप्ताह में अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरू होंगे। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि आवेदक 10वीं की मार्कशीट के अनुसार फॉर्म में अपना, मां-पिता का नाम भरें। 

विज्ञापन


साथ ही आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर डालें। पता और ईमेल की सही जानकारी दे। इच्छुक युवा सूचना जारी होने के बाद www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे। वाराणसी परिक्षेत्र में मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर जिले आते हैं। 

उन्होंने बताया कि पहले अग्निवीर भर्ती के तहत जनरल ड्यूटी, तकनीशियन, ट्रेड के दो वर्ग और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक को एक ही पद के लिए ही मौका मिलता था। इस बार किन्हीं दो पदों के लिए युवा एक साथ आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


दो पदों के आवेदन के लिए अलग-अलग लिखित परीक्षा देनी होगी। इन्हें रैली में एक ही बार शामिल किया जाएगा। इससे आवेदकों को एक साथ दो मौके मिल रहे हैं। एक कैटेगरी की लिखित परीक्षा में असफल होने पर भी दूसरी परीक्षा में पास होकर युवा रैली में शामिल हो सकेंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड से रहें सावधान
कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि युवाओं को इस समय साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की जरूरत है। कोई राशि देने या किसी के कहने से भर्ती में पास नहीं किया जाता है। यदि आप योग्य होंगे तभी मौका मिलेगा। 

केवल विभाग की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ही आवेदन करें। किसी का फोन आने पर हेल्पलाइन नंबर 7518900195 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही कैंटोनमेंट स्थित सेना भर्ती कार्यालय में सुबह आठ से रात आठ बजे तक इससे संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें